रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Praggnanandhaa, Erigaisi, Vaishali among five Indian participants at top FIDE event
Written By WD Sports Desk
Last Modified: मंगलवार, 3 दिसंबर 2024 (18:57 IST)

प्रज्ञानानंदा, एरिगैसी, वैशाली सहित पांच भारतीय फिडे की शीर्ष प्रतियोगिता में भाग लेंगे

FIDE World Rapid & Blitz Championships
FIDE World Rapid & Blitz Championships : अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ने सोमवार को कहा कि आगामी 2024 फिडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप में आर प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगैसी और आर वैशाली सहित भारत के पांच खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।
 
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 26-31 दिसंबर तक न्यूयॉर्क शहर में आयोजित की जाएगी। पहली बार इस टूर्नामेंट का उत्तरी अमेरिका में आयोजन हो रहा है।
 
इसमें कोनेरू हम्पी और द्रोणावल्ली हरिका भी भारतीय चुनौती को पेश करेंगी।
 
फिडे ने इसे अब तक का सबसे मजबूत सत्र करार देते हुए कहा कि इसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग लेंगे।
 
शीर्ष शतरंज संस्था ने ‘एक्स’ पर लिखा कि विश्व के तीसरे नंबर के अमेरिका के ग्रैंड मास्टर हिकारू नाकामुरा ने भी टूर्नामेंट में भाग लेने की पुष्टि की है।
 
फिडे ने बताया, ‘‘26 से 31 दिसंबर तक दुनिया के 300 से ज़्यादा बेहतरीन खिलाड़ी न्यूयॉर्क शहर में 1.5 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।’’
 
इसमें  भारत के शीर्ष खिलाड़ियों के अलावा, दुनिया भर के कुछ बड़े नामों में पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन, फैबियानो कारूआना, वेस्ले सो और लेवोन एरोनियन शामिल हैं।
 
यह आयोजन 26 से 28 दिसंबर तक रैपिड चैंपियनशिप के साथ शुरू होगा, जिसके बाद 29 दिसंबर को एक दिन का विश्राम होगा।
 
ब्लिट्ज चैंपियनशिप के मुकाबले 30 और 31 दिसंबर को खेले जाएंगे।  (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
नागिन दुश्मनी, बांग्लादेश से हारा हुआ मैच 7 रनों से जीता श्रीलंका ने (Video Highlights)