biodatamaker

सफल ऑपरेशन के बाद फुटबॉल के शहंशाह पेले के स्वास्थ्य में सुधार

Updated: सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (00:55 IST)
रियो डि जेनेरियो। ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले गुर्दे के सफल ऑपरेशन के बाद धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। चिकित्सकों ने शनिवार को बताया कि पेले के गुर्दे में पथरी को निकालने के लिए उनका ऑपरेशन किया गया जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
 
ब्राजील के 78 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी पेले दो अप्रैल को फ्रांस में एक कार्यक्रम के दौरान बीमार पड़ गए थे जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल के समय में पेले स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पेले एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो तीन बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। पेले ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 1363 मैचों में 1281 गोल किए हैं। पेले को फुटबॉल इतिहास का महानतम खिलाड़ी माना जाता है। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख