सम्बंधित जानकारी
- ब्राजील में बांध ध्वस्त होने से सैकड़ों लोगों के मरने की आशंका, नया अलर्ट जारी
- महाराष्ट्र के 13 जिलों में कम बारिश, बांधों का जलस्तर घटा
- गुजरात में सरदार सरोवर नर्मदा बांध के जल स्तर में 12 मीटर का इजाफा
- केरल में बारिश का कहर, पेरियार बांध गेट खोले जाने से कोच्चि हवाई अड्डे से 18 अगस्त तक उड़ानें रद्द
Dam Incident। ब्राजील में बांध हादसा, मृतकों की संख्या हुई 166, 155 लोग अब भी लापता
रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के दक्षिण पूर्वी मिनास गेराइस प्रांत में बांध हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है, जबकि 155 लोग अभी भी लापता हैं। राज्य की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एजेंसी के लेफ्टिनेंट कर्नल फ्लावियो गोडिन्हो ने बताया कि अन्य 155 लोग अभी भी लापता हैं, क्योंकि 25 जनवरी को बांध टूटने के बाद लौह अयस्क की सफाई की प्रक्रिया में निकले हजारों टन कीचड़ के रूप में मलबा ब्रूमाडिन्हो शहर के कई हिस्सों में फैल गया।
उन्होंने कहा कि लापता लोगों के शवों का पता लगाने का प्रयास जारी है। बचाव दल तेजी से शवों को नहीं निकाल पा रहे हैं, क्योंकि शव कम से कम 15 मीटर कीचड़ में दबे हुए हैं। अधिकारियों ने मारे गए लोगों में से 160 की पहचान की है, जिनमें से ज्यादातर खनन के कर्मचारी और आसपास के समुदायों के निवासी हैं।
