ramcharitmanas
✕

जोकोविच हार के भय और तनाव से निपटने के लेते हैं ध्यान का सहारा

Updated: रविवार, 21 जनवरी 2018 (21:08 IST)
मेलबोर्न। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रविवार को यहां कहा कि शीर्ष स्तर की टेनिस में हार के डर और तनाव से निपटने में ध्यान (मेडिटेशन) ने उनकी काफी मदद की है।
 
 
पूर्व विश्व नंबर 1 और 12 ग्रैंडस्लैम खिताब विजेता जोकोविच ने कहा कि पिछले साल कोहनी में परेशानी के दौरान वे अक्सर लंबे समय तक ध्यान में मग्न रहते थे। पिछले साल जुलाई में हुए विम्बल्डन के बाद अपना पहला गैंड स्लैम खेल रहे जोकोविच ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नए कोच 8 ग्रैंडस्लैम खिताब विजेता आंद्रे अगासी के साथ आए हैं।
 
ओपन के चौथे दौर में जगह पक्की करने के बाद जोकोविच ने कहा कि वे अब रोजाना ध्यान लगाते हैं। उन्होंने कहा कि हां, मैं करता हूं, मैं यह नहीं बताना चाहता कि मुझे इससे क्या मिलता है, लेकिन मैं यह बताउंगा कि इससे मैं क्या खोता हूं?
 
जोकोविच ने कहा कि मैं भय खोता हूं, मैं चिंता खोता हूं, मैं तनाव खोता हूं और दिन के समापन पर आप ऐसा ही चाहते हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख