रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Neeraj Chopra and Pramod Bhagat honored with Padma Shri
Written By
Last Updated : सोमवार, 28 मार्च 2022 (22:13 IST)

नीरज चोपड़ा और प्रमोद भगत पद्मश्री से हुए सम्मानित

Neeraj Chopra
नई दिल्ली। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को सोमवार को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया। 24 वर्ष के भालाफेंक खिलाड़ी चोपड़ा को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह सम्मान प्रदान किया।
 
पैरालम्पिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत को भी चोपड़ा के साथ यह सम्मान दिया गया। चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में भारत को पहला ओलंपिक स्वर्ण दिलाया था। वह अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। भगत पैरा बैडमिंटन में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने पुरूष एकल एसएल 3 वर्ग में पीला तमगा जीता।
ये भी पढ़ें
IPL 2022 : गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकटों से हराया