sawan somwar

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं...

Updated: बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (21:03 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार से शुरू हुए 21वें गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं दीं। मोदी ने अपने संदेश में कहा, गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे एथलीटों को मेरी शुभकामनाएं।


प्रधानमंत्री ने कहा,  हमारे खिलाड़ियों ने इन खेलों के लिए कड़ी मेहनत की है और उनके पास अपनी प्रतिभा साबित करने का यह शानदार मौका है। हर भारतीय इन खेलों के दौरान अपने दल का उत्साह बढ़ाएगा।

पीएमओ ने कहा, चैंपियन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने भव्य उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व किया। हम इन खेलों के लिए अपने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ ने भी भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं दीं। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी ट्वीट किया, राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल को गुडलक। उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी ढेरों पदक लेकर लौटेंगे। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख