Hanuman Chalisa

मुंबई रॉकेट्स और बेंगलुरु रैप्टर्स में होगा पीबीएल फाइनल

शनिवार, 12 जनवरी 2019 (22:31 IST)
बेंगलुरु। मुंबई रॉकेट्स ने पिछले चैंपियन हैदराबाद हंटरर्स को हराकर शनिवार को यहां प्रीमियर बैडमिंटन लीग के फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना बेंगलुरु रैप्टर्स से होगा।
 
 
मुंबई की तरफ से समीर वर्मा ने ट्रंप मैच खेला और जीत दर्ज की जबकि एंडर्स एंटनसेन ने भी बेहतरीन खेल दिखाया जिससे 2 बार का उपविजेता 4-2 से जीत दर्ज करने में सफल रहा।
 
यह तीसरा अवसर है जबकि मुंबई फाइनल में पहुंचा है। वह पहले 2 सत्रों में फाइनल में दिल्ली एसर्स और चेन्नई स्मैशर्स से हार गया था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख