Hanuman Chalisa
✕

एमजंक्शन ने स्पोर्टी सॉल्यूशंस से मिलाया हाथ

Updated: शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (19:48 IST)
नई दिल्ली। भारत की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी एमजंक्शन ने खेल व्यवसाय की अग्रणी कंपनी स्पोर्टी सॉल्यूशंस से हाथ मिलाया है और उनका उद्देश्य वैश्विक और राष्ट्रीय खेल महासंघों, खेल मीडिया अधिकारों तथा व्यावसायिक संपदा के लिए डिजिटल सहायता उपलब्ध कराना है।
 
 
एमजंक्शन ने इस वर्ष के शुरू में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लिए सफल ई-नीलामी के साथ एक नया मील का पत्थर स्थापित किया था। इस करार के साथ एमजंक्शन और स्पोर्टी सॉल्यूशंस वैश्विक खेल बाजार में प्रौद्योगिकी लाने के लिए मिलकर काम करेंगे। 
 
स्पोर्टी सॉल्यूशंस के सीईओ आशीष चड्ढा ने इस करार पर कहा कि यह खेल समुदाय के लिए सबसे अच्छी खबर है। खिलाड़ियों, खेल संघों, प्रशासकों से लेकर खेल व्यवसाय में कार्यरत कॉर्पोरेट सभी के लिए यह एक शानदार खबर है। इसके जरिए हम वैश्विक खेलों की अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता ला सकेंगे। खेलों ने पिछले कुछ वर्षों में लंबी छलांग लगाई है और इसमें तकनीक तथा डिजिटल का इस्तेमाल बढ़ गया है।
 
चड्ढा ने साथ ही कहा कि खेलों का व्यावसायिक पहलू हालांकि अभी तक तकनीक के साथ पूरा तालमेल नहीं बैठा पाया है। हम इस करार के बाद इस कमी को पूरा करने की कोशिश करेंगे। यह एक सतत प्रक्रिया रहेगी। हमारा संयुक्त उद्यम खेल जगत में तकनीक के ज्यादा इस्तेमाल को लाने का काम करेगा।
 
एमजंक्शन के सीईओ विनय वर्मा ने कहा कि हम अपने लंबे अनुभव का इस्तेमाल दुनियाभर के खेल महासंघों के लिए पारदर्शी और समानता वाली ई-नीलामी लाने के लिए करेंगे। मुझे विश्वास है कि इस करार से हम खेल जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख