Daily Horoscope
✕

पांच बार की विश्व चैम्पियन मैरीकॉम होंगी ट्राइब्स इंडिया की एम्बेसडर

Updated: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (20:03 IST)
नई दिल्ली। पांच बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को ट्राइब्स इंडिया ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने गुरुवार को यहां एक समारोह में मैरीकॉम को ट्राइब्स इंडिया का एम्बेसडर घोषित किया।
 
 
इस अवसर पर आदिवासी उत्पादों के चार वीडियो विज्ञापन को भी प्रदर्शित किया गया जिनमें मैरीकॉम इनका प्रचार कर रही है। ट्राइब्स इंडिया भारतीय आदिवासी समाज द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री करता है। इसकी देशभर में दुकान और बिक्री केंद्र हैं। 
 
मैरीकॉम ने ट्राइब्स इंडिया से जुड़ने पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि वह खुद आदिवासी समाज से हैं और उनके ब्रांड एम्बेसडर बनने से आदिवासी लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में बदलाव आएगा। मैरीकॉम राज्यसभा सदस्य भी हैं। 
 
जुएल कहा कि मैरीकॉम आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। उनकी छवि से आदिवासी उत्पादों के बाजार में इजाफा होगा। इस संबंध में 'पंच तंत्र' संग्रह को भी जारी किया गया जो दिवाली समेत आने वाले सभी त्योहारों से संबंधित हैं।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख