मंगलवार, 17 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Maharashtra Wrestling Council, Sandeep Appa Bhondve
Written By
Last Modified: मंगलवार, 14 नवंबर 2017 (22:53 IST)

महाराष्ट्र कुश्ती परिषद के पद से संदीप अप्पा भोंडवे का इस्तीफा

महाराष्ट्र कुश्ती परिषद के पद से संदीप अप्पा भोंडवे का इस्तीफा - Maharashtra Wrestling Council, Sandeep Appa Bhondve
कृपाशंकर बिश्नोई (अर्जुन अवॉर्डी) 
 
पुणे। महाराष्ट्र कु्श्ती परिषद स्पर्धा समिति के अध्यक्ष संदीप आप्पा भोंडवे ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दिया है। उन्होंने पुणे जिला कुश्ती संघ के पद से भी इस्तीफा दिया है। सूत्रों के मुताबिक परिषद के कामकाज को लेकर नाराज होकर भोंडवे ने यह कदम उठाया है।
 
महाराष्ट्र केसरी का आयोजन 13 से 17 दिसंबर को पुणे के भूगांव में किया जाने वाला है। इसकी तैयारी को लेकर परिषद के सदस्य और भोंडवे अप्पा के बीच अनबन चल रही थी। एक माह बाद होने वाली महाराष्ट्र केसरी कुश्ती प्रतियोगिता से पहले ही उन्होंने इस्तीफा देने से अलग अलग चर्चा चल रही है।
 
संदीप आप्पा भोंडवे राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं। कुश्ती के क्षेत्र में उनके प्रति आदर की भावना है। उन्हें कु्श्ती के नियम अच्छी तरह से पता है। महाराष्ट्र केसरी जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में उनकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
ये भी पढ़ें
राष्ट्रीय कुश्ती में मध्यप्रदेश की उम्मीदें अपूर्वा वैष्णव पर टिकीं