Daily Horoscope
✕

बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर मैसी घायल, अगले मैच में खेलना संदिग्ध

Updated: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (20:29 IST)
मैड्रिड। एफसी बार्सिलोना स्ट्राइकर लियोनेल मैसी को मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है, जिसकी पुष्टि उनके क्लब ने की है। मैसी शनिवार को लीगा सेंटनडेर के गेटाफे से मैच में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
 
अर्जेंटीना के खिलाड़ी मैसी का इसी के साथ घरेलू मैदान पर इंटर मिलान के साथ अहम मुकाबले में खेलना भी संदिग्ध है। मैसी को विलारियल के खिलाफ मंगलवार को मैच के दौरान चोट लग गई थी, जिससे वह हाफ टाइम में बाहर चले गये थे। इस मैच में बार्सिलोना ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। 
 
बार्सिलोना ने मैसी की चोट को लेकर अपनी मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि करते हुये बताया है कि स्टार फुटबालर को बायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। हालांकि क्लब ने यह साफ नहीं किया है कि मैसी को ठीक होने में कितना समय लगेगा।

लेकिन गेटाफे में उनका खेलना लगभग नामुमकिन है। बार्सिलोना विदेशी जमीन पर सत्र की पहली जीत दर्ज करना चाहती है, ऐसे में मैसी की चोट क्लब के लिये झटका है।
 
मैसी पैर में चोट के बाद मंगलवार को सत्र के पहले मुकाबले में उतरे थे। उनकी राष्ट्रीय टीम अर्जेंटीना कोपा अमेरिका में तीसरे नंबर पर रही थी।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख