1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian women team in quarterfinals of Kho kho World Cup

भारतीय महिला टीम खोखो विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में

Kho Kho World Cup
Kho Kho World Cup : दक्षिण कोरिया को करारी शिकस्त देने वाली भारतीय महिला टीम ने बुधवार को यहां ईरान पर 100-16 की शानदार जीत से खोखो विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
 
प्रबल दावेदार भारतीय टीम इस आसान जीत से अपने ग्रुप में शीर्ष पर बनी हुई है।

भारत ने अश्विनी और मीनू की बदौलत पहले टर्न में 50 अंक जुटाए। टीम ने सभी चारों टर्न में ऐसा ही शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
सर्वश्रेष्ठ अटैकर मोबिना, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर मीनू और मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कप्तान प्रियंका इंगले रहीं। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
देवदत्त पडिक्कल का लगातार सातवां अर्द्धशतक, कर्नाटक विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में