kundali milan
✕

राष्ट्रमंडल खेलों के बहाने मानव तस्करी, भारतीय पत्रकार गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (20:12 IST)
सिडनी। भारत के एक पत्रकार को 8 लोगों को मीडियाकर्मी बताकर ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अगले महीने से शुरू होने जा रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की कवरेज के बहाने अवैध रूप से प्रवेश कराने के आरोप में ब्रिसबेन हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है।


बीबीसी न्यूज के अनुसार ब्रिसबेन हवाई अड्डे पर इन लोगों ने अधिकारियों से कहा कि वे राष्ट्रमंडल खेलों के समाचार संकलन के लिए यहां आए हैं। वैध मीडिया प्रवेश पत्र धारक पत्रकार राकेश शर्मा को यदि मानव तस्करी के लिए दोषी करार दिया गया तो उन्हें 20 वर्ष तक के कारावास की सजा हो सकती है।

राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड तट पर 4 से 15 अप्रैल तक होंगे। पत्रकार की सहायता से लोगों का यह समूह बैंकॉक होकर यहां पहुंचा। बैंकॉक के अधिकारियों को इनके पास फर्जी दस्तावेज होने का संदेह हुआ था और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों को सतर्क कर दिया था। राकेश शर्मा के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज रखने और भ्रामक सूचनाएं देने के आरोप लगाए गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सीमा बल अधिकारी टेरी प्राइस ने एक बयान में कहा कि खिलाड़ी, टीम अधिकारी, दर्शक, मीडियाकर्मी या जो कोई भी ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करना चाहता है उसे वैध वीसा और संबंधित आवश्यक दस्तावेज रखना जरूरी है। इस मामले में अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख