dharma sangrah
✕

आईओए ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ को मान्यता दी

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2017 (20:18 IST)
नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने आखिरकर महीनों के अनिर्णय के बाद आज अंतरराष्ट्रीय अमैच्योर मुक्केबाजी महासंघ की मान्यता रद्द करके भारतीय मुक्केबाजी महासंघ को मान्यता दे दी। बीएफआई को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ और खेल मंत्रालय पहले ही मंजूरी दे चुका है। आईओए ने अभी तक आईएबीएफ को मान्यता दे रखी थी।
 
बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने आज आईओए की बैठक से इतर कहा, 'ओलंपिक चार्टर साफ तौर पर कहता है कि खेल महासंघों को अंतरराष्ट्रीय इकाई से मान्यता मिलनी चाहिए। हमने उसका ही पालन किया। बीएफआई को एआईबीए से मान्यता मिली हुई है, इसलिए हमने ओलंपिक चार्टर का अनुसरण किया। यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया।’
 
खेल मंत्रालय ने पहले आईएबीएफ को भारत के नाम का इस्तेमाल करने से रोक दिया था क्योंकि वह अब राष्ट्रीय महासंघ नहीं है। बीएफआई के चुनाव पिछले साल एआईबीए और खेल मंत्रालय के पर्यवेक्षकों के मार्गदर्शन में हुए थे। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख