sundarkand

भारत की अंडर 16 की फुटबॉल टीम ने ईरान को ड्रॉ पर रोककर इतिहास रचा

Updated: सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (23:01 IST)
कुआलालंपुर। भारत की अंडर-16 फुटबॉल टीम ने ईरान को एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप में सोमवार को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर इतिहास रच दिया।
 
 
पिछले 33 वर्षों में यह पहला मौका है, जब किसी भारतीय टीम ने एक आधिकारिक पुरुष टूर्नामेंट या आधिकारिक मैचों में किसी भी आयु वर्ग में किसी ईरानी राष्ट्रीय टीम को ड्रॉ पर रोका है। भारत ने आखिरी बार ईरान को 7 दिसंबर 1984 को सिंगापुर में एशिया कप फाइनल्स में गोलरहित ड्रॉ पर रोका था।
 
मैच ड्रॉ कराने का श्रेय भारतीय गोलकीपर नीरज कुमार को जाता है जिन्होंने 76वें मिनट में ईरान की पेनल्टी को बचा लिया। नीरज ने इसके अलावा भी कई बचाव किए। भारत का अगला मैच 27 सितंबर को इंडोनेशिया से होगा, जो भारत का आखिरी ग्रुप मैच होगा। भारत के अब तक 2 मैचों से 4 अंक हैं। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख