1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. India-Japan Hockey Match

ओलंपिक टेस्ट इवेंट : भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार आगाज, मेजबान जापान को दी शिकस्‍त

Indian Women's Hockey Team
ओलंपिक टेस्ट इवेंट की शानदार शुरुआत करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां अपने पहले ही मैच में मेजबान टीम जापान को 2-1 से शिकस्त दे दी। भारतीय टीम ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले मिनट से ही अटैकिंग खेल दिखाया।

खबरों के मुताबिक, भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज यहां ओलंपिक टेस्ट इवेंट की शानदार शुरुआत करते हुए ओई हॉकी स्टेडियम में हुए एक कड़े मुकाबले में मेजबान टीम जापान को पहले ही मैच में 2-1 से हरा दिया। मेहमान टीम के लिए डिफेंडर गुरजीत ने दोनों गोल किए, जबकि जापान के लिए एकमात्र गोल ईमी निशिखोरी ने दागा।

भारत ने गुरजीत कौर की मदद से नौवें ही मिनट में बढ़त बना ली थी, लेकिन मेजबान टीम ने 16वें मिनट में अकी मितसुहासी के मैदानी गोल से 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। हालांकि गुरजीत ने फिर 35वें मिनट में पेनल्टी कार्नर से गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक रहा।

भारतीय महिला टीम ज्यादा हमले बोल रही थी, हालांकि दोनों टीमें एक-दूसरे की रणनीति को अच्छी तरह समझ रही थी, क्योंकि दोनों पिछले दो वर्षों में आपस में काफी बार खेली हैं। इससे हॉफ टाइम तक स्कोर 1-1 रहा। अगले मैच में भारत का सामना रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
अगला लेख
मध्यप्रदेश का उसेन बोल्ट, 11 सेकंड में दौड़ जाता है 100 मीटर