सम्बंधित जानकारी
- पीएम मोदी ने सुनाई हाथी बंधु की कहानी, बताया किस तरह गांव वालों को मिला हाथियों से छुटकारा?
- अब गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की तमन्ना है : पैरा एथलीट प्रवीण कुमार
- असम राइफल्स के अस्थायी शिविर पर ग्रामीणों का धावा, कैंप को किया क्षतिग्रस्त, क्या कर रहे थे मांग
- असम कोयला खदान हादसा, 3 और मजदूरों के शव बरामद
- असम में मिला HMPV का पहला केस, 10 महीने का बच्चा संक्रमित
रेसिंग ट्रैक पर वापसी से पहले हिमा दास ने महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाई
सोलह महीने का निलंबन पूरा करने के बाद नये सत्र में वापसी की तैयारी कर रही स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने महाकुंभ नगर आकर गंगा में डुबकी लगाई। उनके अध्यात्मिक गुरू ने यह जानकारी दी।
जकार्ता एशियाई खेल 2018 की स्वर्ण पदक विजेता और धिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हिमा यहां अपने दोस्तों के साथ आई थी और अपने अध्यात्मिक गुरू केशव दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। महाराज निर्मोही अखाड़े से जुड़े हैं।
महाराज ने कहा , जब हिमा को महाकुंभ में पूर्वोत्तर शिविर के बारे में पता चला तो वह आये बिना रह नहीं सकी। वह अपने दोस्तों के साथ आई, गंगा में डुबकी लगाई और रविवार को चली गई।
उन्होंने कहा , वह इस अनुभव को लेकर काफी रोमांचित थी और नामघर (असम का पारंपरिक पूजा कक्ष ) देखने भी आई।
25 वर्ष की हिमा 16 महीने का निलंबन खत्म होने के बाद वापसी की तैयारी में है। उनका निलंबर 22 जुलाई 2023 से 21 नवंबर 2024 तक था। वह स्पर्धा से बाहर डोप टेस्ट के लिये उपलब्ध नहीं होने के कारण यह प्रतिबंध झेल रही थी।
हिमा 2018 में विश्व अंडर 20 चैम्पियनशिप में 400 मीटर फाइनल जीतकर किसी अंतरराष्ट्रीय ट्रैक स्पर्धा में स्वर्ण हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी थी।वह फिलहाल असम पुलिस में डीएसपी हैं। (भाषा)
जकार्ता एशियाई खेल 2018 की स्वर्ण पदक विजेता और धिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हिमा यहां अपने दोस्तों के साथ आई थी और अपने अध्यात्मिक गुरू केशव दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। महाराज निर्मोही अखाड़े से जुड़े हैं।
महाराज ने कहा , जब हिमा को महाकुंभ में पूर्वोत्तर शिविर के बारे में पता चला तो वह आये बिना रह नहीं सकी। वह अपने दोस्तों के साथ आई, गंगा में डुबकी लगाई और रविवार को चली गई।
नामघर में एक 'मणिकूट' (आंतरिक गर्भगृह), एक 'कीर्तन घर' (प्रार्थना कक्ष) और एक 'रंगली सुहा' (प्रवेश द्वार) होता है। मणिकूट में भगवान नारायण की मूर्ति या भगवद् ग्रंथ रखे होते हैं।Ace sprinter Hima Das takes dip in Ganga at Maha Kumbhhttps://t.co/1P8TcXTh2T#HimaDas #MahaKumbh2025 #Ganga #India
— Deccan Chronicle (@DeccanChronicle) January 21, 2025