suvichar

जिम्नास्ट योगेश्वर ऑलराउंड स्पर्धा में 14वें स्थान पर रहे

Updated: शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (12:48 IST)
गोल्ड कोस्ट। भारतीय जिम्नास्ट योगेश्वर सिंह 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता की पुरुष व्यक्तिगत ऑलराउंड स्पर्धा में शनिवार को यहां 18 प्रतिभागियों के बीच 14वें स्थान पर रहे।
 
 
क्वालीफिकेशन दौर में 18वें स्थान पर रहे योगेश्वर ने 6 स्पर्धाओं में 75.60 अंक बनाए। उन्होंने फ्लोर एक्सरसाइज में 11.40, पोमेल होर्स में 12.25, रिंग्स में 12.60, वाल्ट में 14.10, पैरलल बार्स में 13.00 और हाई बार्स में 12.25 अंक बनाए।
 
योगेश्वर फ्लोर एक्सरसाइज के दौरान गिर गए थे और अगर ऐसा नहीं होता तो वे 14वें से कुछ स्थान ऊपर आ सकते थे। एक अन्य भारतीय जिम्नास्ट राकेश पात्रा रविवार को पुरुष रिंग्स फाइनल्स में हिस्सा लेंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख