सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Former Indian hockey team captain Sunita Chandra dies
Written By
Last Modified: सोमवार, 27 जनवरी 2020 (23:19 IST)

भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन

Indian Hockey Players
भोपाल। भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एवं अर्जुन अवार्ड विजेता सुनीता चंद्रा का सोमवार को यहां आकस्मिक निधन हो गया। वह 76 साल की थीं। 
 
श्रीमती चंद्रा पूर्व पुलिस महानिदेशक यतीश चंद्रा की धर्मपत्नी एवं पत्रकार गौरव चंद्रा की माताजी हैं। उनकी अंतिम यात्रा दिनांक कल सुबह 11 बजे निज निवास रघुनाथ नगर गुलमोहर से भदभदा विश्राम घाट के लिए प्रस्थान करेगी। वह वर्ष 1956 से 1966 तक भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए खेली और इस दौरान 1963 से 1966 तक वह टीम की कप्तान भी रहीं। 
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सुनीता के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते ट्वीट के माध्यम से कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। 
 
श्रीमती चंद्रा ने खेल के क्षेत्र में प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
ये भी पढ़ें
दुनिया का सबसे खतरनाक सांप है Black Mamba, जानिए Kobe Bryant को क्यों इस नाम से जाना जाता था...