बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. FC Pune City, coach Antonio Lopez Habas
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (17:31 IST)

एफसी पुणे ने मुख्य कोच हबास से तोड़ा नाता

FC Pune City
पुणे। इंडियन सुपर लीग की टीम एफसी पुणे सिटी ने आपसी सहमति से टीम के मुख्य कोच एंटोनियो लोपेज हबास और सहायक कोच मिगुएल मार्टिनेज गोंजालेज से तुंरत प्रभाव से अलग होने का फैसला किया है।
 
क्लब ने बयान में कहा कि एफसी पुणे सिटी पिछले डेढ़ वर्षों के प्रयासों के लिए हबास का शुक्रिया करता है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है। फ्रेंचाइजी ने साथ ही कहा कि नया मुख्य कोच जल्द ही नियुक्त किया जाएगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
रोहित शर्मा बोले, बर्नआउट का बहाना नहीं चलेगा...