sundarkand
✕

अंडर 17 विश्व कप में पहली महिला रैफरी बनेंगी स्टाबली

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (19:43 IST)
कोलकाता। स्विट्जरलैंड की ईस्थर स्टाबली यहां 14 अक्टूबर को जापान और न्यू केलेडोनिया के बीच ग्रुप ई के अंतिम दौर के मैच के दौरान फीफा अंडर 17 विश्व कप के मैच में अधिकारी की भूमिका निभाने वाली पहली महिला रैफरी बनेंगी।
 
यह महिला फुटबॉल को और अधिक विकसित करने के फीफा के लक्ष्य के अनुरूप है। इस टूर्नामेंट के लिए सात महिला रैफरी को आमंत्रित किया गया है, जिसमें 38 साल की स्टाबली भी शामिल हैं। इसके जरिए महिला रैफरियों को अधिक अनुभव हासिल करने का मौका भी मिलेगा।
 
रैफरियों के संबंधित क्षेत्रों में वर्ष के दौरान उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धी मैचों की संख्या काफी अधिक नहीं होती और ऐसे में इस तरह के मौके काफी महत्वूपर्ण हैं क्योंकि रैफरी 2019 में होने वाले फीफा महिला विश्व कप की तैयारी कर रही हैं। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख