dharma sangrah
✕

जोकोविच ने फेडरर को हराकर सिनसिनाटी खिताब जीता

Updated: सोमवार, 20 अगस्त 2018 (09:54 IST)
मासन। नोवाक जोकोविच ने चिर प्रतिद्वंद्वी रोजर फेडरर को 6-4, 6-4 से हराकर पहली बार वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन चैंपियनशिप जीत ली। फेडरर यहां सात बार के चैंपियन हैं और पहली बार फाइनल हारे हैं।
 
 
जोकोविच 1990 के बाद सभी नौ एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। वह पांच बार फाइनल हार चुके हैं और तीन बार तो फेडरर ने ही उन्हे हराया। 
 
फेडरर के खिलाफ ग्रैंडस्लैम फाइनल में उनका रिकार्ड 3-1 का है और ओवरऑल चैंपियनशिप मैचों में 12-6 का है जिसमें 2015 विंबलडन और अमेरिकी ओपन शामिल है।
 
महिला वर्ग में किकि बर्टेंस ने शीर्ष वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप को 2-6, 7-6, 6-2 से हराया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख