biodatamaker

दीक्षा ने इतिहास रचा, दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन खिताब जीता

Updated: शनिवार, 16 मार्च 2019 (23:24 IST)
केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका)। दीक्षा डागर ने दक्षिण अफ्रीकी ओपन खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और वे लेडीज यूरोपीय टूर में खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला गोल्फर बन गईं।
 
दीक्षा (18) अपने से काफी अनुभवी ली एने पेस से 2 शॉट से पिछड़ रही थीं लेकिन उन्होंने अंतिम दौर में एक भी बोगी नहीं की और वे एक शॉट की जीत हासिल करने में सफल रहीं।
 
दीक्षा ने अदिति अशोक के नक्शेकदम पर चलते हुए पहला स्थान हासिल किया। अदिति 2016 में लेडीज यूरोपीय टूर खिताब जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बनी थीं। अदिति 2 और यूरोपीय टूर ट्रॉफी हासिल कर चुकी हैं और अब एलपीजीए में खेलती हैं। दीक्षा ने 5 अंडर 211 के कुल स्कोर से खिताब अपने नाम किया जबकि ली एने का कुल स्कोर 4 अंडर 212 रहा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख