sundarkand

ला लीगा फुटबॉल में चोटिल गोडिन के गोल से एटलेटिको मैड्रिड जीता

Updated: रविवार, 11 नवंबर 2018 (14:47 IST)
मैड्रिड। डिएगो गोडिन चोटिल होने के बावजूद आधे घंटे तक खेले और 91वें मिनट में उनके विजयी गोल की बदौलत एटलेटिको मैड्रिड ने 2 बार पिछड़ने के बाद वापसी कर ला लिगा फुटबॉल टूर्नामेंट में एथलेटिक बिलबाओ को 3-2 से शिकस्त दी।
 
 
शनिवार को हुए इस मैच के 64वें मिनट में गोडिन की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इनाकी विलियम्स ने 36वें और 64वें मिनट में गोल कर बिलबाओ को 2-1 से आगे कर दिया था, पर एटलेटिको के कप्तान ने मैदान पर रहने का फैसला किया।
 
इसके बाद रोड्रिगो ने एटलेटिको के लिए 80वें मिनट में बराबरी का गोल किया जिसके लिए वीएआर की मदद लेनी पड़ी। एटलेटिको के लिए पहला गोल थॉमस पार्टे ने 61वें मिनट में किया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख