गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Commonwealth Games 2018, Tamil Nadu, Cash Award
Written By
Last Modified: सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (22:38 IST)

अपने राष्ट्रमंडल पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देगा तमिलनाडु

अपने राष्ट्रमंडल पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देगा तमिलनाडु - Commonwealth Games 2018, Tamil Nadu, Cash Award
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पदक विजेताओं को अलग-अलग पत्र भेजकर देश को गौरव प्रदान करने के लिए बधाई दी।


उन्होंने टेबल टेनिस खिलाड़ी जी. साथियान और अचंत शरत कमल को रजत और कांस्य पदक जीतने के लिए 50-50 लाख रुपए देने की घोषणा की। इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों को रजत पदक जीतने के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी।

राज्य सरकार ने स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल (2 रजत) को 60 लाख रुपए और जोशना चिन्नप्पा तथा सौरव घोषाल को रजत पदक जीतने के लिए 30-30 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मैनचेस्टर सिटी ने जीता 'इंग्लिश प्रीमियर लीग' खिताब