biodatamaker
✕

साक्षी और पिलाओ पहुंचे मुक्केबाजी विश्व कप के फाइनल में, पिंकी और परवीन कांस्‍य लेकर लौटेंगी स्‍वदेश

Updated: शनिवार, 13 अप्रैल 2019 (12:01 IST)
नई दिल्ली। मौजूदा विश्व युवा चैंपियन साक्षी (57 किग्रा) और इंडिया ओपन चैंपियन पिलाओ बासुमातारे (64 किग्रा) ने स्वर्ण पदक की खोज में अपना सफर जारी रखते हुए शुक्रवार को जर्मनी के कोलोन में जारी कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप 2019 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत को हालांकि पिंकी रानी (51 किग्रा) और परवीन (60 किग्रा) की हार से निराशा हुई और ये दोनों मुक्केबाज कांस्य लेकर स्वदेश लौटेंगी।

इन दोनों को सेमीफाइनल में हार मिली। प्रतिभा की खान मानी जा रहीं 18 साल की साक्षी ने थाईलैंड की तिंताबथाई प्रीदाकामोन के खिलाफ 5-0 की जीत के साथ अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई। पूर्व जनियर वर्ल्ड चैंपियन का फाइनल में 2018 राष्ट्रमंडल खेल रजत पदक विजेता आयरलैंड की माइकेला वाल्श से सामना होगा।

दूसरी ओर, स्ट्रांजा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली पिलाओ ने डेनमार्क की अइयाजा डिटे फ्रास्तोल्म को स्प्लि डिसीजन के आधार पर हराया। फाइनल में इस 26 साल की खिलाड़ी का सामना चीन ती चेनग्यू यांग से होगा।

भारत के पास अपने खाते में कुछ और स्वर्ण पदक जोड़ने का मौका है क्योंकि स्ट्रांजा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता मैसराम को 54 किग्रा केटेगरी में सीधे फाइनल में रखा गया है। कारण, इस केटेगरी में काफी कम मुक्केबाज थीं।

मैसराम फाइनल में थाईलैंड की माचाई बुनयानुत से भिड़ेंगी और यह इस टूर्नामेंट में उनका पहला मुकाबला होगा। 51 किग्रा वर्ग में पिंकी रानी का शानदार सफर आयरलैंड की 2018 राष्ट्रमंडल खेल रजत पदक विजेता कार्ली मैक्नाउल के हाथों रुक गया। पिंकी 5-0 से हार गईं। इसी तरह परवीन को इंग्लैंड की मैगी मुर्ने ने हराया।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख