1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Barcelona will sell title rights to Camp Nou

केंप नोउ के ‘टाइटल अधिकार’ बेचेगा बार्सीलोना, 30 करोड़ यूरो कोरोना में करेगा दान

Barcelona
बार्सीलोना। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए पैसे जुटाने की कवायद में बार्सीलोना अपने केंप नोउ स्टेडियम के ‘टाइटल अधिकार’ बेचेगा। क्लब को उम्मीद है कि इससे करीब 30 करोड़ यूरो मिल सकते हैं।
 
स्पेन के इस क्लब के कार्यकारी बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि वह टाइटल अधिकार बेचने से मिलने वाला सारा पैसा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दान कर देंगे।
 
केंप नोउ यूरोप का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिसकी दर्शक क्षमता 99000 है। यह 1957 में खुला और तब से कभी प्रायोजन का सहारा नहीं लिया।
 
क्लब के उपाध्यक्ष जोर्डी कार्डोनेर ने कहा, पहली बार केंप नोउ में अपना नाम दर्ज कराने का मौका होगा और इससे होने वाली सारी कमाई इंसानियत पर खर्च की जाएगी।
अगला लेख
क्रिकेट से दूर रहना प्रताड़ना की तरह लग रहा है : पृथ्वी शॉ