dharma sangrah
✕

बौखलाए पाक के इस कदम से भारत ने गंवाई महत्वपूर्ण टेनिस टूर्नामेंटों की मेजबानी

Updated: मंगलवार, 19 मार्च 2019 (20:07 IST)
नई दिल्ली। बालाकोट हवाई हमले के बाद पाकिस्तान का वायुक्षेत्र बंद होने के कारण भारत ने जूनियर डेविस कप और फेड कप टेनिस टूर्नामेंटों की मेजबानी गंवा दी।
 
टेनिस का विश्व कप कहे जाने वाले अंडर 16 डेविस कप में भाग लेने पाकिस्तान समेत 16 टीमों को भारत आना था। 
 
जूनियर डेविस कप 8 से 13 अप्रैल तक डीएलटीए परिसर में होना था जबकि फेड कप मैच 15 से 20 अप्रैल तक होने थे ।
 
एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान का वायुक्षेत्र उस समय बंद था और भारत में हवाई अड्डे भी हाईअलर्ट पर थे। किसी को पता नहीं था कि ये हालात कब तक रहेंगे, लिहाजा टूर्नामेंटों को अन्यत्र कराने का फैसला लिया गया। अब दोनों टूर्नामेंट बैंकॉक में होंगे। 
 
पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। भारत ने हमले की जिम्मेदारी लेने वाले जैश-ए-मुहम्मद के ठिकानों पर 26 फरवरी को हवाई हमला किया। उसके बाद से पाकिस्तान का वायु क्षेत्र बंद है।
 
सूत्र ने कहा कि वायु क्षेत्र बंद होने से उड़ानें घूमकर आ रही है जिससे किराया और यात्रा का समय बढ़ रहा है। कजाखस्तान को मौजूदा हालात में दिल्ली आने के लिए तीन चार घंटे अतिरिक्त यात्रा करनी होगी।
 
एआईटीए से इस बारे में पूछने पर उसके महासचिव हिरण्यमय चटर्जी ने कहा कि एआईटीए टूर्नामेंट के लिए धन नहीं जुटा सका।
 
उन्होंने कहा कि इस देश में टेनिस के लिए धन जुटाना काफी कठिन है। हमने हाल ही में कोलकाता में डेविस कप की मेजबानी की और अब हमारे पास पैसा नहीं है। सरकार भी मदद नहीं करती तो हमने खुद आईटीएफ से कहा कि हम इसकी मेजबानी नहीं कर सकेंगे।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख