Daily Horoscope
✕

सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन को क्या नसीहत दी, क्या आप नहीं जानना चाहेंगे?

Updated: मंगलवार, 19 मार्च 2019 (21:28 IST)
नई दिल्ली। अर्जुन तेंदुलकर को अपने मशहूर उपनाम से जुड़ी उम्मीदों के बारे में पता है लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर चाहते है कि क्रिकेट में उभर रहा उनके बेटे के पास हर सुबह उठकर अपने लक्ष्य का पीछा करने का कारण होना चाहिए चाहे जैसे भी हालात हो। 
 
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन मुंबई अंडर-19 का प्रतिनिधित्व करने के बाद भारत के लिए अंडर-19 स्तर पर दो टेस्ट मैच खेले है। वह ‘टी-20 मुंबई’ के दूसरे सत्र में नीलामी के लिए मौजूद रहेंगे। सीनियर स्तर पर यह उनका पहला टूर्नामेंट होगा।
 
तेंदुलकर से जब पूछा गया कि क्या सीनियर स्तर पर करियर शुरू करने का यह सही तरीका होगा तो उन्होंने कहा कि यह ऐसा मौका है जिसका अर्जुन को फायदा उठाना होगा। 
 
तेदुलकर ने मंगलवार को कहा, यह ऐसा मंच है जहां मुझे लगता है कि लोग आप पर और आपके खेल पर नजर रखेंगे। अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते है तो आप दुनिया के शिखर पर होंगे। 
 
तेंदुलकर को हालांकि लगता है कि अगर अर्जुन को अगर सफलता नहीं मिलती है तो उनके लिए मौके खत्म नहीं होंगे। इससे वह और मजबूत बनेंगे। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह जरूरी है कि वह क्रिकेट को लेकर जूनूनी रहे और इस खेल से उसका लगाव बना रहे। इस दौरान अच्छा और बुरा दौर आएगा। उसके पास हर सुबह अपने सपनों के पीछे भागने की वजह होनी चाहिए।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख