Daily Horoscope
✕

ऑस्ट्रेलिया ओपन में सभी भारतीय जीते

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (15:07 IST)
मेलबर्न। अनुभवी लिएंडर पेस और पूरव राजा ने आसान जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई जबकि रोहन बोपन्ना और दिविज शरण भी अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ जीत दर्ज करने में सफल रहे।


पेस और पूरव ने पहले दौर में निकोलोज बासिलाशविली और आंद्रियास हेदर मोरेर की जोड़ी को 6-2, 6-3 से हराया। इस भारतीय जोड़ी की आगे की राह आसान नहीं होगी क्योंकि इन्हें अगले दौर में जेमी मरे और ब्रूनो सोरेस की पांचवीं वरीय जोड़ी का सामना करना है।

दिविज और अमेरिका के राजीव राम की 16वीं वरीय जोड़ी ने पहले दौर में रोमानिया के मारियस कोपिल और सर्बिया के विक्टर ट्राइकी की जोड़ी को 7-6, 6-4 से शिकस्त दी। यह जोड़ी अगले दौर में फाबियो फोगनीनी और मार्सेल ग्रेनोलर्स की जोड़ी से भिड़ेगी। इस बीच रोहन बोपन्ना और एडवर्ड रोजर वेस्लीन की 10वीं वरीय जोड़ी ने रेयान हैरिसन और वासेक पोसपिसिल की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 6-2, 7-6 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख