1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Australian Open 2018, Rohan Bopanna, Timi Babs

बोपन्ना-तिमिया ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में

Australian Open 2018
मेलबर्न। भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपनी जोड़ीदार हंगरी की तिमिया बाबोस के साथ बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पुरुष युगल में अपनी चुनौती गंवा बैठे बोपन्ना ने मिश्रित युगल में अपना अभियान जारी रखते हुए अंतिम चार में जगह बना ली।


बोपन्ना और तिमिया की पांचवीं वरीय जोड़ी ने अमेरिका की एबिगाली स्पीयर्स और कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन कबाल की चुनौती को 6-4, 7-6 से निपटा दिया। पहला सेट जीतने के बाद बोपन्ना और तिमिया ने दूसरे सेट को टाईब्रेकर में 7-5 से जीत लिया। विजेता जोड़ी ने मैच में छह एस और 22 विनर्स लगाए। उन्होंने चार ब्रेक अंकों को भुनाया।

बोपन्ना और तिमिया का सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी स्टॉर्म सैंडर्स और मार्क पोल्मैंस तथा स्पेन की मारिया जोस मार्टिनेज़ सांचेज़ और ब्राजील के मार्सेलो डेमोलिनर के बीच क्वार्टर फाइनल के विजेता से मुकाबला होगा। (वार्ता)
अगला लेख
रोजर फेडरर 14वीं बार 'ऑस्ट्रेलियन ओपन' के सेमीफाइनल में