Hanuman Chalisa

एशियाई खेलों में भारत का खाता खुला, अपूर्वी-रवि ने निशानेबाजी में जीता कांस्य

Updated: रविवार, 19 अगस्त 2018 (12:40 IST)
जकार्ता। भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने 18वें एशियाई खेलों में रविवार को निशानेबाजी में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ इन खेलों में भारत का पदक खाता खोल दिया।
 
 
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबंग में आयोजित एशियाई खेलों में रविवार से प्रतिस्पर्धाएं शुरू हुई हैं जिसमें अपूर्वी और रवि ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम वर्ग के फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने कुल 429.9 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता, जो एशियाड में भारत का किसी भी स्पर्धा में पहला पदक है।
 
इस स्पर्धा में चीनी ताइपे की यिंगशिन लिन और शाओचुआन लू की जोड़ी ने खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए 494.1 अंक के साथ स्वर्ण जबकि रूझू झाओ और हारोन यांग की चीनी जोड़ी ने 492.5 अंकों के साथ रजत जीता।
 
हालांकि अपूर्वी और रवि की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में अच्छी शुरुआत की और काफी समय तक दूसरा स्थान बनाए रखा, लेकिन 34 शॉट्स के बाद वे तीसरे स्थान पर खिसक गए। 38 शॉट्स के बाद भारतीय जोड़ी 390.2 के स्कोर पर चीन के साथ संयुक्त दूसरे पायदान पर पहुंची लेकिन अंत में चीन ने भारत को तीसरे पायदान पर पछाड़ दिया। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख