• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. asian champions trophy and world cup hockey camp
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (16:45 IST)

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, विश्वकप के लिए हॉकी कैंप

Asian Champions Trophy
नई दिल्ली। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और इसी वर्ष ओडिशा में आयोजित होने वाले पुरुष विश्वकप के मद्देनज़र बुधवार को 25 सदस्यीय पुरुष हॉकी दल की घोषणा की गई जो 16 सितंबर से अगले चार सप्ताह तक भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय शिविर में तैयारी करेगी।
 
 
हॉकी इंडिया (एचआई) ने 25 सदस्यीय मूल पुरुष हॉकी दल का चयन किया है जो 16 सितंबर से कलिंगा हॉकी स्टेडियम में शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लेगी और मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में तैयारी करेगी। यह अभ्यास शिविर ओमान के मस्कट में 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से चार दिन पूर्व 14 अक्टूबर को संपन्न होगा।
 
गत चैंपियन भारतीय पुरूष हॉकी टीम मस्कट में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। एशियाई खेलों में अपने खिताब का बचाव करने से चूकी टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन पिछली निराशा को दूर करने के लिए अहम होगा। भारत ने इंडोनेशिया में हुए एशियाड में पाकिस्तान को हराकर कांस्य जीता था और अब उसकी निगाहें अपनी मेजबानी में होने वाले विश्वकप में पोडियम फिनिश है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
डेब्यू टेस्ट में ही हनुमा ने की गांगुली, द्रविड़ की बराबरी