Hanuman Chalisa
✕

एशियाई मुक्केबाजी में भारत का पदक पक्का

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (14:45 IST)
हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम)। एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने ड्रॉ के दिन ही पदक पक्का कर लिया, जब सीमा पूनिया (प्लस 81 किलो) सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई जबकि एमसी मेरीकॉम (48 किलो) अपने अभियान का आगाज गुरुवार को करेंगी। पूनिया के भारवर्ग में सिर्फ 4 मुक्केबाज हैं लिहाजा चारों सेमीफाइनल में पहुंच गए। वह 7 नवंबर को उज्बेकिस्तान की गुजाल इस्मातोवा से खेलेगी।
 
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और 5 बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरीकॉम अपने 48 किलोवर्ग में वापसी करेगी। यहां 4 बार की चैंपियन रह चुकी मेरीकॉम पहले दौर में दिएम थि त्रिन्ह कीयू से खेलेगी, वहीं शिक्षा (54 किलो) पहले दौर में मंगोलिया की ओयुन एरडेने नरगुइ का सामना करेगी।
 
4 बार की स्वर्ण पदक विजेता एल. सरिता देवी 64 किलोवर्ग में पहली बार खेल रही है। उन्हें पहले दौर में बाय मिला और अब वह उज्बेकिस्तान की एम. मेलीवा से 5 नवंबर को क्वार्टर फाइनल में खेलेगी। पूर्व विश्व और एशियाई रजत पदक विजेता स्वीटी बूरा (75 किलो) को भी बाय मिला है। वह क्वार्टर फाइनल में चीन की लि कियान से खेलेगी।
 
लवलीना बी (69 किलो) पहले दौर में बाय मिलने के बाद 5 नवंबर को क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की ई. एंखबातार से खेलेगी। शुक्रवार को राष्ट्रीय चैंपियन और नेशंस कप स्वर्ण पदक विजेता नीरज म्यांमार की नेली से खेलेगी, वहीं सोनिया लाठेर (57 किलो) का सामना  जापान की काना कुरोगी से होगा। पूजा रानी (81 किलो) यांग शियाओली से खेलेगी। (भाषा)
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख