बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. ashvinee ponappa, karnaatak, baidamintan, raashtramandal khel, karnaatak sarakaar
Written By
Last Modified: गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (18:11 IST)

अश्विनी पोनप्पा को कर्नाटक सरकार से मिला 33 लाख का इनाम

Ashwini Ponnappa
बेंगलुरु। अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा माचीमंदा को कर्नाटक सरकार ने इस वर्ष उनके गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित युगल वर्ग में स्वर्ण पदक प्रदर्शन के लिए गुरुवार को 33 लाख रुपए के नकद इनाम से पुरस्कृत किया।
 
 
पोनप्पा को उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने 33 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। पोनप्पा ने अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था जबकि उन्होंने महिला युगल में एन. सिक्की रेड्डी के साथ उन्होंने कांस्य पदक जीता था।
 
कर्नाटक सरकार की ओर से उन्हें स्वर्ण पदक के लिए 25 लाख रुपए और कांस्य के लिए 8 लाख रुपए का इनाम दिया गया और उपमुख्यमंत्री ने उन्हें कुल 33 लाख रुपए का चेक भेंट किया।

डॉ. परमेश्वर ने पोनप्पा की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनमें ओलंपिक खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतने की काबिलियत है और राज्य सरकार उन्हें अपनी ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराने के लिए तैयार है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
भारत न खेले एशिया कप : सहवाग