ramcharitmanas
✕

अंकिता रैना की हार से मुंबई ओपन टेनिस में भारतीय चुनौती समाप्त

Updated: शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (09:10 IST)
सांकेतिक फोटो

मुंबई। भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को एल एंड टी मुंबई ओपन टेनिस प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को मोंटेनेग्रो की दनाका कोविनिच से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। उनकी इस हार से टूर्नामेंट के एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 194वें स्थान पर काबिज कोविनिच ने एक घंटे 47 मिनट चले मुकाबले में 197वीं रैकिंग की खिलाड़ी अंकिता को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी। अंकिता ने इससे पहले बुधवार को हमवतन ऋतुजा भोसले को दो घंटे 17 मिनट तक चले मुकाबले को 4-6, 6-2, 7-6 से जीता था।

यह मैच आधी रात तक चला था जिस कारण अंकिता को विश्राम करने का पूरा समय नहीं मिला और प्री-क्वार्टर फाइनल में वे पूरे लय में नहीं दिखीं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख