dharma sangrah
✕

ज्वेरेव सेमीफाइनल में, मरे थकावट के कारण हटे

Updated: शनिवार, 4 अगस्त 2018 (17:35 IST)
वॉशिंगटन। शीर्ष वरीयता प्राप्त और गत चैंपियन जर्मनी के एलेग्जेंडर ज्वेरेव ने वर्षाबाधित मुकाबले में जापान के केई निशिकोरी को हराकर सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि ब्रिटेन के एंडी मरे थकावट का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हट गए।
 
 
ज्वेरेव ने पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 7वीं सीड निशिकोरी को 3-6, 6-1, 6-4 से हराया। ज्वेरेव ने लगातार दूसरे वर्ष निशिकोरी को टूर्नामेंट से बाहर किया। जर्मन खिलाड़ी का सेमीफाइनल में यूनान के स्टेफानोस सितसिपास से मुकाबला होगा जिन्होंने तीसरी सीड डेविड गोफिन को 6-3, 6-4 से हराकर बाहर किया।
 
इस बीच मरे थकावट के कारण टूर्नामेंट से हट गए जिससे ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को बिना गेंद खेले ही सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया। डी मिनौर का यह तीसरा एटीपी सेमीफाइनल है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख