गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
  6. FIFA WORLD CUP News
Written By भाषा

पहली बार लोगों ने टीवी पर देखा विश्व कप

FIFA WORLD CUP 2010 | FIFA WORLD CUP News | FIFA Football WORLD CUP | पहली बार लोगों ने टीवी पर देखा विश्व कप
पश्चिमी जाम्बिया के दूरदराज नामुशेकेंडे गाँव की रेतीली सड़कों में सैकड़ों लोगों को पहली बार टीवी देखने का अद्‍भुत अनुभव प्राप्त हुआ और इसमें भी उन्हें विशाल स्क्रीन पर विश्व कप मैच देखने का मौका मिला।

बीती रात घाना और अमेरिका के बीच हुए मैच के ‍लिए यहां तीन मीटर (10 फुट) की स्क्रीन को जेनरेटर की मदद से चलाया गया और सेटेलाइट से प्रसारण हुआ। इस गाँव में बिजली नहीं है और कुछेक लोगों ने ही टीवी देखा है जिनके ‍लिए मैच देखना किसी उत्सव से कम नहीं था।

टिकट घोटाले से हुआ 8 लाख 50 हजार डॉलर का नुकसान: स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका की कंपनियों को विश्व कप टिकट घोटाले में 8 लाख 50 हजार डॉलर (65 लाख रैंड) का नुकसान हुआ है।

‘द संडे टाइम्स’ ने कहा कि कंपनियों के साथ दक्षिण अफ्रीका और विदेशी दर्शकों को टिकट खरीदने से काफी नुकसान हुआ है क्योंकि बाद में ये टिकट रद्द हो गए। टिकट इस‍लिए रद्द हो गए क्योंकि इन्हें फीफा से मान्यता प्राप्त एजेंटों से नहीं खरीदा गया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि फीफा और मान्यता प्राप्त टिकट कंपनियों के वकील क्लिफोर्ड ग्रीन के पास सात कंपनियों को हुए नुकसान के दस्तावेज मौजूद हैं, जिनमें उनके नुकसान का ब्यौरा दिया गया है।

एक पैट्रोकैमिकल ग्रुप साजोल के दस्तावेज के अनुसार कंपनी ने ग्रुप मैचों, सेमीफाइनल और फाइनल मुकबलों के 110 टिकट के ‍लिएएक टिकट कंपनी को 4 लाख 34 हजार डॉलर (33 लाख रैंड) की राशि दी थी। (भाषा)