1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. आलेख
  4. Sunny Leone
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (14:24 IST)

सनी लियोन प्रीमियर फुटसाल फ्रेंचाइजी की सह मालिक बनीं

Sunny Leone
मुंबई। प्रीमियर फुटसाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि अभिनेत्री सनी लियोन कोच्चि की फ्रेंचाइजी केरल कोबराज की सह मालिक और ब्रांड दूत होंगी।
 
प्रीमियर फुटबॉल का दूसरा सत्र 15 सितंबर से मुंबई में शुरू होगा, जहां 17 सितंबर तक वर्ली के एनएससीआई में खेलेंगे। अगले राउंड के मुकाबले बेंगलुरु के कोरामंगला इंडोर स्टेडियम में 19 से 24 सितंबर तक खेले जाएंगे।
 
प्रीमियर फुटबॉल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल दुबई में 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ओल्टमेंस की जगह लेंगे महिला टीम के कोच मारिन शोर्ड