sundarkand

Solar eclipse 2025: सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव, जानिए राशिफल

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 13 सितम्बर 2025 (14:55 IST)
Solar eclipse 2025: 21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण कन्या राशि में लगेगा और सर्व पितृ अमावस्या के दिन पड़ रहा है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसके बावजूद, ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।
 
सूर्य ग्रहण 2025 का 12 राशियों पर संभावित प्रभाव:
 
1. मेष: करियर में दबाव होने बावजूद कामकाज में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार में लाभ होगा। 
 
2. वृषभ: आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। भाई बहनों के साथ छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। नौकरी और करोबार के लिए मिलाजुला प्रभाव। 
 
3. मिथुन: परिवार में अशांति और मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है। हालांकि नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी।
 
4. कर्क: मानसिक तनाव और परिजनों की चिंता हो सकती है। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचें।
 
5. सिंह: रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। करियर और आर्थिक मामलों में चुनौतियां देखने को मिल सकती हैं।
 
6. कन्या: चूंकि ग्रहण कन्या राशि में ही लग रहा है, इसलिए सतर्कता से काम लें। नौकरी-व्यापार में सकारात्मक बदलाव की संभावना।
 
7. तुला: खर्चों में वृद्धि और विवाद की संभावना है। धैर्य से काम लें और सोच-समझकर फैसले लें।
 
8. वृश्चिक: अचानक लाभ या हानि हो सकती है। नौकरी में बदलाव की संभावना। रिश्तों में सुधार होगा।
 
9. धनु: करियर और विदेश मामलों में रुकावट आ सकती है। इसलिए सारा ध्यान काम पर केंद्रित रहेगा। नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ होगा।
 
10. मकर: नौकरी और निजी जीवन में बदलाव आ सकते हैं। परिवार में मतभेद होने की संभावना है। कारोबार में कम लाभ की संभावना। 
 
11. कुंभ: मित्रों से विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहें।
 
12. मीन: मानसिक तनाव, सरकारी मामलों में बाधा। सेहत का ध्यान रखें। मिलाजुला असर होगा। 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 सितंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 सितंबर, 2026)

13 September Birthday: आपको 13 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 सितंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल (14 से 20 सितंबर 2026): जानें किन मूलांक वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान?

अगला लेख