गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. baba vanga ki bhavishyavani lucky zodiac signs
Written By WD Feature Desk
Last Modified: गुरुवार, 11 सितम्बर 2025 (16:17 IST)

Baba vanga ki bhavishyavani: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: साल के आखिरी 4 महीने इन 4 राशियों के लिए रहेंगे खास

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
Baba vanga ki bhavishyavani: बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां अक्सर दुनिया की बड़ी घटनाओं, जैसे प्राकृतिक आपदाओं और वैश्विक राजनीतिक बदलावों पर आधारित होती थीं। उनकी भविष्यवाणियों का संबंध ज्योतिष या किसी विशेष राशि से नहीं था। हालांकि वर्तमान में सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर कुछ ऐसे वीडियों और लेख पोस्ट किए जा रहे हैं जिसमें राशिफल के बारे में भी बताया जाने लगा है। इसलिए, बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के आधार पर किसी राशि के लिए भाग्य का आकलन करना सही नहीं है। हालांकि इसमें कितनी सचाई है यह हम नहीं बता सकते हैं। बाबा वेंगा के साथ ही ज्योतिष के अनुसार, साल के आखिरी 4 महीनों में कुछ राशियाँ विशेष रूप से भाग्यशाली हो सकती हैं।
 
बाबा वेंगा की 4 राशियां:-
1. वृषभ राशि: बावा वेंगा की वायरल राशिफल के अनुसार वर्ष के अंतिम 4 माह वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाले हैं। इस राशि वालों को प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। ये जातक करियर और नौकरी में खूब तरक्की करेंगे। प्रेम प्रसंग भी अच्‍छा चलता रहेगा। किसी कार्य में बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है।
 
2. मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए भी वर्ष 2025 के अंतिम 4 महीने माह यानि सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर शानदार रहेंगे। धन और धान्य में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में पदोन्‍नति के प्रबल योग बनेंगे। इनकम के नए स्‍त्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। 
 
3. सिंह राशि: आपके लिए वर्ष के अंतिम चार माह धनलाभ के माह रहेंगे। आप खूब पैसा कमाएंगे। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। हो सकता है कि आपको अचानक से कोई बड़ा लाभ मिल जाए। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी।
 
4. कुंभ राशि: आपकी राशि के लिए भी वर्ष के अंतिम 4 माह करियर और नौकरी को लेकर महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।  जोखिम भरे कार्यों से खूब लाभ कमाएंगे।
 
ज्योतिष के अनुसार 4 राशियां:- 
1. मेष (Aries)
साल के अंतिम 4 महीने मेष राशि वालों के लिए धन और करियर में वृद्धि लेकर आएँगे। इस दौरान आपको नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जो भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे।
 
2. कर्क (Cancer)
यह समय कर्क राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में निवेश के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है।
 
3. तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों को इस अवधि में अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आपके प्रयास रंग लाएंगे और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे आपकी आय में वृद्धि होगी।
 
4. मकर (Capricorn)
साल के आखिरी महीने मकर राशि वालों के लिए नए अवसरों से भरे होंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको कई मौके मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं और आपकी बचत में भी वृद्धि होगी। निवेश के लिए यह एक अच्छा समय है।