बुध देव का वृषभ राशि में उदय ज्योतिष की दुनिया में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट लेकर आ रहा है। बुद्धि, संवाद और चातुर्य के कारक बुध 26 मई 2026 की रात 11:19 बजे जब उदित होंगे, तो कई बंद पड़े किस्मत के ताले खुलेंगे। खासकर 5 राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे और करियर-कारोबार में जबरदस्त उछाल आएगा। आइए जानते हैं कि इस नए बदलाव से किन 5 राशियों की जिंदगी चमकने वाली है।
वृषभ राशि (Taurus): चमकेगी किस्मत, बढे़गा मान-सम्मान
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का यह उदय उनके अपने ही लग्न भाव में हो रहा है, जो इनके लिए बेहद भाग्यशाली है। अगर आप छात्र हैं, तो आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और आप एक साथ कई मोर्चों पर बाजी मारेंगे। आर्थिक रूप से यह समय निवेश से लाभ कमाने का है।
जो लोग ग्लैमर, स्टेज परफॉर्मेंस या ऐसे काम में हैं जहां बोलना ही सब कुछ है, उनकी धाक जमने वाली है। पिछले कुछ समय से जो घबराहट, स्किन की दिक्कतें या स्टेज फियर आपको परेशान कर रहा था, वह अब छूमंतर हो जाएगा। आपके बात करने का अंदाज इतना खूबसूरत होगा कि लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और अपनों के साथ दिल की बातें शेयर करने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि (Leo): करियर में ऊंची उड़ान और धन का आगमन
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध धन और आय के मालिक होकर आपके कर्म भाव (दसवें भाव) में उदित हो रहे हैं। सूर्य और बुध की यह जुगलबंदी आपके बिजनेस और नौकरी में चार चांद लगाने वाली है। आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखर कर सामने आएगी। वर्क प्रेशर कितना भी हो, आप हंसते-खेलते बड़ी से बड़ी टीम को संभाल लेंगे।
अगर आप पैसों के लेन-देन या बजट को लेकर कोई नई प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह बिल्कुल सही समय है। इस दौरान की गई व्यावसायिक यात्राएं और मीटिंग्स आपके हक में फैसला सुनाएंगी। पारिवारिक मोर्चे पर भी सुखद बदलाव होंगे; पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
कन्या राशि (Virgo): दुखों का अंत, नई ऊर्जा का संचार
कन्या राशि वालों के लिए तो यह उदय किसी संजीवनी बूटी जैसा है, क्योंकि बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं। पिछले कुछ समय से जो आपकी छवि को नुकसान पहुंच रहा था या सेहत साथ नहीं दे रही थी, वह दौर अब खत्म हुआ। आपके सिर से एक बड़ा बोझ हटने वाला है।
अब आप खुद को तरोताजा और ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे। रुके हुए काम दोबारा पटरी पर दौड़ने लगेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आ जाएगा। जो लोग विदेश जाने का सपना देख रहे थे या इंटरनेशनल बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। भ्रम के बादल छंटेंगे और आपको जीवन की एक सही दिशा मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius): वर्कप्लेस पर जलवा और वैवाहिक सुख
धनु राशि के लिए बुध का उदय छठे भाव में होने जा रहा है, जो व्यापारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। आप मुश्किल से मुश्किल फैसले बहुत ही सूझबूझ के साथ ले पाएंगे। अगर आप किसी ऊंचे पद पर हैं या मैनेजर हैं, तो आपकी मैनेजमेंट स्किल देखकर सहकर्मी और बॉस आपके मुरीद हो जाएंगे।
सिर्फ करियर ही नहीं, पर्सनल लाइफ में भी खुशियां दस्तक दे रही हैं। शादीशुदा जातकों के जीवन में प्यार और तालमेल बढ़ेगा, वहीं जो लोग सिंगल हैं और एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनके घर शहनाइयां बजने के योग बन रहे हैं।
मकर राशि (Capricorn): कन्फ्यूजन खत्म, क्रिएटिविटी और रोमांस की बहार
मकर राशि वालों के लिए बुध का पांचवें भाव में उदित होना हर मायने में कल्याणकारी है। अभी तक जो आपके जीवन में 'मैं क्या कर रहा हूं?' वाला असमंजस था, वह अब खत्म होगा। चाहे आप छात्र हों, कलाकार हों या शेयर मार्केट से जुड़े हों, आपके फैसले सटीक बैठेंगे।
जो लोग अध्यात्म, ध्यान या पूजा-पाठ से जुड़े हैं, उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे और रोमांस के नए पल जीने को मिलेंगे। कुल मिलाकर, यह समय आपको सेहत, तरक्की और एक नई पहचान देने आ रहा है।