dharma sangrah

Solar eclipse 2024 : 50 सालों बाद सूर्य ग्रहण से छा जाएगा अंधकार, शैतान से टेंशन में अमेरिका

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (12:50 IST)
Solar eclipse in america 2024 : वर्ष 2024 में 3 सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, दूसरा सोलर एक्लिप्स 18 सितंबर को और तीसरा सूर्यग्रण 2 अक्टूबर को लगेगा। तीनों ही सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देंगे या नहीं। 8 अप्रैल 2024 को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण रहेगा। इस ग्रहण के कारण अमेरिका में चिंता फैल गई है। क्योंकि यहां पर पूर्णरूप से अंधेरा छाने वाला है और एक 'शैतान' भी नजर आने वाला है। 
ALSO READ: 15 दिनों के अंदर ही होगा चंद्र और सूर्य ग्रहण का संयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ
खग्रास सूर्य ग्रहण 2024- khandagras surya grahan 2024:- 
8 अप्रैल 2024 सोमवार को रहेगा खग्रास सूर्य ग्रहण। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण यानी कि खग्रास सूर्य ग्रहण होगा, जो मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा।
 
खग्रास सूर्य ग्रहण का समय : यह सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा जबकि अमेरिका के हिसाब से उस समय दोपहर करीब सवा 2 बज रहे होंगे। इसका समापन भारतीय समय के अनुसार मध्य रात्रि में 01:25 बजे होगा। 
ALSO READ: lunar eclipse 2024 : चंद्र ग्रहण कब और कहां लग रहा है, भारत में सूतक काल का समय क्या है?
छा जाएगा अंधेरा : ग्रहण के दौरान एक ऐसा समय होगा जबकि साढ़े 7 मिनट के लिए पूरा अंधेरा छा जाएगा। सूर्य ग्रहण की इतनी लम्बी अवधि 50 सालों बाद लगने जा रही है।
 
सूर्य ग्रहण की अवधि : सूर्य ग्रहण की कुल अवधि:  4 घंटे 25 मिनट रहेगी। 
 
सूतक काल : इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा, क्योंकि यह भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन जहां दिखाई देगा वहां सूतक काल मान्य होगा। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पूर्व ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। अमेरिका में इस सूर्य ग्रहण का सूतक 8 मार्च की रात 2 बजकर 25 मिनट से मान्य हो जाएगा।
कहां दिखाई देगा यह खग्रास सूर्य ग्रहण 2024 : यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, आर्कटिक, मेक्सिको, पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में, आयरलैंड में दिखाई देगा। यह ग्रहण खासकर अमेरिका में ज्यादा दृश्यमान होगा।
ALSO READ: वर्ष 2024 के चंद्र एवं सूर्य ग्रहणों की लिस्ट
टेंशन में अमेरिका : 50 साल बाद ऐसा होगा कि इस ग्रहण के चलते एक बहुत बड़े भू भाग पर अंधेरा छा जाएगा। खबरों के मुताबिक इसके चलते अमेरिका के लोग डरे हुए हैं। दरअसल ग्रहण को लेकर सभी लोगों के मन में सवाल होते हैं कि इसका अच्छा प्रभाव होगा या बुरा, यही डर का एक कारण रहता है। डर का एक कारण यह भी है कि ग्रहण के दौरान एक धूमकेतु के नजर आने की चर्चा भी हो रही है। इसे शैतान कहा जा रहा है। इसी दौरान बृहस्पति और शुक्र ग्रहों को भी सीधे देख सकेंगे।
 
पी12 धूमकेतु का नाम है शैतान : आधिकारिक तौर पर पी12 के नाम से जाने वाले वाले इस धूमकेतु को शैतान धूमकेतु नाम इसकी शक्ल के चलते दिया गया है। पिछले वर्ष इसमें एक विस्फोट हुआ था जिसके चलते गैस और बर्फ के दो निशान बन गए थे जो किसी सींग की तरह दिखाई दे रहे हैं। एवरेस्ट पर्वत से तीन गुना ये धूमकेतु पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य के करीब होने के चलते इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा।
 
स्कूल कॉलेजों की छुट्टी : सूर्य ग्रहण से प्रभावित क्षेत्रों में अमेरिकी सरकार और प्रशासन कई कदम उठा रहे हैं। यहां के स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। संयुक्त राज्य अमेरिका के हेज काउंटी, डेल वैले, मनोर और लेक ट्रैविस स्कूल में पहले ही छुट्टी घोषित कर दी गई है।  अमेरिकी सरकार यह जानती है कि इस दुर्लभ घटना को देखने के लिए लाखों लोग सड़कों पर उतरेंगे इसलिए अभी से सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सूर्यग्रहण के दौरान एनर्जी प्रॉडक्शन को नुकसान हो सकता है। 

- एजेंसी

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का अपनी राशि में प्रवेश इन 5 राशियों के लिए वरदान! करियर में तरक्की और मोटी सैलरी के योग

रक्षाबंधन 2026 पर चंद्र ग्रहण का साया! जानें राखी बांधने का शुभ समय और सही मुहूर्त

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–9 लौंग)

अगला लेख