biodatamaker

पुण्यतिथि विशेष : सिखों के सातवें गुरु थे गुरु हर राय जी Guru Har Rai Ji

Updated: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (16:51 IST)
सिखों के 7वें गुरु, गुरु हर राय सिंह जी के बारे में यहां जानिए। आज Guru Har Rai Ji की पुण्यतिथि है। उनका जन्म पंजाब में हुआ था। तारीख के अनुसार उनकी पुण्यतिथि 6 अक्टूबर तथा तिथि के अनुसार कार्तिक वदी नवमी को मनाई जाती है।

यहां जानिए 10 खास बातें- 
 
1. गुरु हर राय जी सिखों के सातवें गुरु थे।
 
2. गुरु हर राय जी का जन्म पंजाब में हुआ था।
 
3. गुरु हर राय जी, बाबा गुरु दित्ता एवं माता निहाल कौर के पुत्र थे। 
 
4. सिखों के छठवें गुरु हरगोविंद सिंह जी को जब इस बात का आभास हो गया कि अब उनका अंतिम समय निकट आने वाला है तो उन्होंने अपने पौत्र को गद्दी सौंप दी यानी अपने पोते हर राय जी को 'सप्तम्‌ नानक' के रूप में घोषित किया था। उस समय उनकी उम्र मात्र 14 वर्ष की थी।
 
5. गुरु हर राय जी का विवाह किशन कौर जी के साथ हुआ था।
 
6. गुरु हर राय जी के दो पुत्र थे। राम राय और हरकिशन सिंह जी (गुरु) थे।
 
7. गुरु हर राय सिंह जी शांत स्वभाव के थे, उनका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करता था। 
 
8. एक बार मुगल शासक औरंगजेब के भाई दारा शिकोह किसी अनजान बीमारी से ग्रस्त हुआ, तब गुरु हर राय जी ने उनकी मदद की और उसे मौत के मुंह से बचा लिया था। 
 
9. गुरु हर राय जी की मृत्यु सन् 1661 ई. में कीरतपुर साहिब में कार्तिक वदी नवमी को हुई थी।
 
10. गुरु हर राय जी आध्यात्मिक व राष्ट्रवादी महापुरुष होने के साथ एक कुशल योद्धा भी थे।
 
ALSO READ: धनतेरस पर क्यों, कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदना चाहिए और पूजा कैसे करें?

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य ग्रहण से भूकंप के बाद क्या चंद्र ग्रहण से पहले नेपाल में आई भीषण बाढ़? क्या ग्रहण से है इसका कनेक्शन?

रक्षा बंधन पर नारली पूर्णिमा क्यों मनाया जाता है, जानिए परंपरा और पूजा विधि

श्रावण पूर्णिमा पर क्यों किया जाता है श्रावणी उपाकर्म? जानें इसका महत्व और धार्मिक मान्यता

हयग्रीव जयंती 2026: भगवान विष्णु के इस अवतार की 5 खास बातें और 2 कथाएं

अगला लेख