Daily Horoscope
✕

धनतेरस पर क्यों, कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदना चाहिए और पूजा कैसे करें?

Updated: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (15:45 IST)
Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना, चांदी के सिक्के, धनिया के बीज, बताशे, गणेजी और लक्ष्मीजी की मूर्ति, पीली कौड़ी, मिट्टी के दीये के साथ ही झाड़ू खरीदने का भी प्रचलन है। इस बार 23 अक्टूबर 2022 रविवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन आप झाड़ू खरीदना बहुत महत्वपूर्ण होता है। आओ जानते हैं कि क्यों खरीदते हैं झाड़ूं, कौनसी खरीदना चाहिए और कितनी झाडू खरीदना चाहिए।
 
क्यों खरीदते हैं धनतेरस पर झाड़ू | Dhanteras par jhadu kyon kharide hai:
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का प्रचलन है। कहा जाता है कि झाड़ू इससे वर्षभर के लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। इस दिन झाडू खरीदना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही शुभ माना गया है क्योंकि इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
 
धनतेरस पर कौन सी झाड़ू खरीदे | dhanteras par kon si jhadu kharide: 
धनतेरस पर सीकों वाली या फूल वाली अच्छी मजबूत झाड़ू खरीदना चाहिए। ऐसी झाड़ू खरीदे जो हाथ से बनाई गई हो। झाड़ू लाएं तो उस पर सफेद रंग का धागा बांध दें, जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में बनी रहें।
धनतेरस के दिन कितनी झाड़ू खरीदनी चाहिए | Dhanteras par kitni jhadu kharidna chahie:
धनतेरस के दिन विषम संख्या में ही झाड़ू खरीदनी चाहिए। जैसे 3, 5 या 7 झाड़ू खरीदें। कम से कम तीन झाड़ू अलग अलग कार्यों के लिए खरीदना चाहिए। धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू से दिवाली के दिन मंदिर में साफ-सफाई करना भी शुभ माना जाता है।
 
धनतेरस पर झाड़ू की पूजा कैसे करें | Dhanteras par jhadu ki puja kaise karen:
शुभ मुहूर्त में झाड़ूं की माता लक्ष्मी की तरह पूजा करें। उसको हल्दी, कुमकुम और चावल लगाएं। उस पर सफेद रंग का धागा बांध दें, जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में बनी रहें।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Shardiya navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 9 दिनों तक ही क्यों मनाई जाती है?

शारदीय नवरात्रि 2026: नौदुर्गा में से किस माता ने किया किस असुर का वध?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सर्वपितृ अमावस्या 2026: 10 ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Sarvapitri Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर कर लें ये 5 छोटे काम, पितर खोल देंगे तरक्की और धन के बंद दरवाजे

अगला लेख