1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. श्रावण मास विशेष
  6. शिव उपासना का महीना प्रारंभ

शिव उपासना का महीना प्रारंभ

समस्त पापों से मुक्ति दिलाएंगे भोलेनाथ

श्रावण मास 2011
ND

देवाधिदेव भगवान शिव की उपासना का महीना प्रारंभ हो गया है। शिव उपासना का यह सबसे श्रेष्ठ महीना माना गया है। लिहाजा पूरे महीने भर शिवभक्ति की धारा बहेगी। इस दौरान कई शिव भक्त पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना करेंगे।

इस वर्ष सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं। श्रद्घालु व्रत रखकर भगवान शिव की उपासना करेंगे। इस महीने में पंचाक्षरी मंत्र ध्वनि के साथ शिवजी का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। इसके अलावा श्रद्धालु भगवान शिव के प्रिय आंक का पुष्प, धतूरा और बिल्व पत्र अर्पित कर शिवजी को प्रसन्न करने का प्रयास करेंगे।

ऐसी मान्यता है कि कुंआरी कन्याओं द्वारा सावन में विधि-विधान से शिव की पूजा करने से मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है।

ND
पं. ब्रम्हदत्त मिश्रा के अनुसार हिंदू धर्म के त्रिदेवों में शिव का महत्वपूर्ण स्थान है। पुत्र कामना वाले साधकों को लाल धतूरे के फूल से पूजन करना चाहिए। शिव पूजन में केतकी का फूल वर्जित है।

माना जाता है कि भगवान शिव मृत्युंजयी है। उनकी आराधना से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। इसके अलावा शिव पूजन से गृहस्थ जीवन में अनुकूलता आती है। शिव कुबेर के अधिपति है। लिहाजा लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए भी शिव की उपासना श्रेयस्कर है।

जो भक्त सावन के इस माह में शिव आराधना करेंगे, उनकी सारी मनोकामनाएं भोलेनाथ पूरी करेंगे। और उन्हें उनके समस्त पापों से मुक्ति भी दिलाएंगे।