1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. श्रावण मास विशेष
  6. शनि प्रदोष पर शिव की विशेष पूजा

शनि प्रदोष पर शिव की विशेष पूजा

श्रावण में सालों बाद बना संयोग

श्रावण मास 2010
ND

श्रावण मास में पड़ने वाले शनि प्रदोष का महत्व अत्याधिक बढ़ जाता है। इसमें शिवभक्त भगवान शंकर का विशेष अभिषेक करते हैं।

श्रावण में प्रदोष तो हर बार आती है, लेकिन शनि प्रदोष कई सालों के अंतराल में आई है। इसलिए इसका विशेष महत्व है। श्रावण मास में शनि प्रदोष का यह संयोग कई सालों बाद बना है। प्रदोष पर्व पर उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में देश भर के श्रद्घालु दर्शन के लिए उमड़ेंगे। शाम को पुजारियों द्वारा गर्भगृह में विशेष पूजन-अभिषेक किया जाएगा।

प्रदोष पर महाकाल दर्शन करने से विशेष पुण्य फल मिलता है, लेकिन श्रावण मास में शनि प्रदोष कई साल बाद आया है इसलिए इसका महत्व कई गुना अधिक बढ़ गया है। शनि प्रदोष पर बाबा भोलेनाथ को शक्कर का भोग लगेगा। दिनभर बाबा महाकाल पंडे-पुजारियों के साथ उपवास रखेंगे और शाम को भोजन ग्रहण करेंगे। उसके बाद कोटेश्वर महादेव मंदिर में पुजारियों द्वारा पूजन किया जाएगा।

ND
पं. घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मणों द्वारा गर्भगृह में महाकाल का एकादशः रुद्राभिषेक करने के पश्चात बाबा का श्रृंगार होगा एवं संध्या आरती में भोग लगेगा।

शनि प्रदोष के अवसर पर महादेव का भस्म व तिलाभिषेक भी किया जाता है। इसके अलावा दूध, दही, घी, नर्मदा जल, गंगा जल, शहद से अभिषेक किया जाता है। श्रावण मास के अवसर पर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कराया जा रहा है। शनि प्रदोष पर पार्थिव शिवलिंग का तेल से अभिषेक किया जाएगा।

महाकाल मंदिर उमड़ने वाले श्रद्घालुओं को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह में प्रवेश बंद रखने का निर्णय लिया है। श्रद्घालु बाबा महाकाल के नंदी हॉल से ही दर्शन करेंगे।