ramcharitmanas

Shravan Maas festivals : श्रावण मास के हर तीज त्योहार पर एक नजर

Updated: मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (17:46 IST)
इस बार श्रावण माह का प्रारंभ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 25 जुलाई 2021 रविवार हो होगा और 26 जुलाई को सावन का पहला सोमवार रहेगा। 22 अगस्त रविवार रक्षा बंधन के दिन श्रावण मास समाप्त हो जाएगा और भाद्रपद माह की शुरुआत हो जाएगी। आओ जानते हैं इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट।
 
ALSO READ: श्रावण मास 2021 के 5 बड़े तीज-त्योहार और पर्व
संकष्टी चतुर्थी : 27 जुलाई 2021 मंगलवार को कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रहेगा।
 
सावन का पहला सोमवार : सोमवार, 26 जुलाई 2021 पहला श्रावण सोमवार।
 
 
शीतला सप्तमी : 30 जुलाई 2021 शुक्रवार को शीतला सप्तमी व्रत रहेगा।
 
कालाष्टमी : 31 जुलाई 2021 शनिवार को कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भैरव बाबा के लिए व्रत रखा जाता है।
 
सावन का दूसरा सोमवार : सोमवार, 02 अगस्त 2021 दूसरा श्रावण सोमवार।
 
कामिका एकादशी : 4 अगस्त 2021 बुधवार को कामिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
 
 
कृष्ण प्रदोष व्रत : 5 अगस्त 2021 गुरुवार को कृष्ण प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
 
शिवरात्री : 6 अगस्त 2021 शुक्रवार को शिवरात्री रहेगी। हर माह मासिक शिवरात्री आती है।
 
सावन का तीसरा सोमवार : सोमवार, 09 अगस्त 2021 तीसरा श्रावण सोमवार।
 
सिंजारा : 10 अगस्त 2021 को सिंजारा व्रत। हरियाली तीज से एक दिन पहले सिंजारा मनाया जाता है।
 
हरियाली तीज : 11 अगस्त को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा।
 
 
नागपंचमी :13 अगस्त 2021 शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी का त्योहार रहेगा।
 
सावन का चौथा सोमवार : सोमवार, 16 अगस्त 2021 चौथा श्रावण सोमवार।
 
पुत्रदा एकादशी : 18 अगस्त 2021 बुधवार को श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
 
प्रदोष व्रत : 20 अगस्त शुक्रवार को शुक्ल प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
 
ओणम : 21 अगस्त 2021 शनिवार को ओणम का पर्व मनाया जाएगा जिसे थिरुवोणम कहते हैं।
 
 
रक्षा बंधन : 22 अगस्त 2021 रविवार को श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा।
 
पश्‍चिम और दक्षिण भारत में श्रावण माह : वहां 9 अगस्त 2021 से श्रावण मास प्रारंभ होगा और 7 सितंबर 2021 को श्रावण मास का अंतिम दिन होगा। 9 अगस्त, 19 अगस्त, 23 अगस्त, 30 अगस्त और 6 सितंबर को श्रावण के सोमवार रहेंगे।
shiv pujan

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

कब है संतान सप्तमी, कैसे करते हैं व्रत और पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, आरती और अचूक उपाय

कब है ऋषि पंचमी? जानें अपामार्ग स्नान का महत्व, व्रत के नियम और सप्तऋषि पूजन परंपरा

नीम करोली बाबा ने जब खाली LSD की गोलियां, रिचर्ड अल्बर्ट क्यों बुरी तरह घबरा गए?

अगला लेख