dharma sangrah
✕

भगवान शिव का जल से क्या है संबंध, जानिए 10 रोचक बातें

Updated: शनिवार, 24 जुलाई 2021 (15:17 IST)
हिन्दू धर्म में भगवान शिव को सर्वोच्च देवता माना जाता है। रुद्र रूप में उनकी महिमा का वर्णन वेदों में भी मिलता है और पुराणों में भी। आओ जानते हैं कि भगवान शिवजी का जल से क्यों है खास संबंध, जानिए 10 रोचक बातें।
 
 
1. यह बड़े अश्चर्य वाली बात है कि विष्णुजी जल में निवास करते हैं और जलाभिषेक शिवजी का होता है। दरअसल शिवजी जमे हुआ जल वाले स्थान पर रहते हैं। जमे हुए अर्थात बर्फ वाले स्थान कैलाश पर निवास करते हैं जहां कैलाश मानसरोवर भी है।
 
2. शिवलिंग के 3 हिस्से होते हैं। पहला हिस्सा जो नीचे चारों ओर भूमिगत रहता है। मध्य भाग में आठों ओर एक समान पीतल बैठक बनी होती है। अंत में इसका शीर्ष भाग, जो कि अंडाकार होता है जिसकी कि पूजा की जाती है। इस शिवलिंग की ऊंचाई संपूर्ण मंडल या परिधि की एक तिहाई होती है। ये 3 भाग ब्रह्मा (नीचे), विष्णु (मध्य) और शिव (शीर्ष) के प्रतीक हैं। शीर्ष पर जल डाला जाता है, जो नीचे बैठक से बहते हुए बनाए गए एक मार्ग से निकल जाता है। संपूर्ण ब्रह्मांड उसी तरह है जिस तरह कि शिवलिंग का रूप है जिसमें जलाधारी और ऊपर से गिरता पानी है। 
 
3. शिवजी का खास माह श्रावण का माह है जो कि बारिश का महीना होता है। इस पूरे माह बारिश होती रहती है। 
 
4. शिवजी के कई ऐसे मंदिर है जहां के शिवलिंग जल में ही डूबे रहते हैं या शिवलिंग के उपर झरने का पानी गिरता रहता है।
 
5. अमरनाथ में बर्फ का जो शिवलिंग निर्मिन होता है वह एक एक बूंद जल टपकने के कारण ही निर्मित होता है।
 
6. शिवजी के मस्तक पर गंगा और चंद्र विराजित है जो कि जल से ही संबंधित हैं। 
 
7. समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल अर्थात कालकूट नामक विष को पीने के कारण शिवजी के शरीर में गर्मी बढ़ गई थी और उनका मस्तक गर्म हो गया था। मान्यता है कि विष का प्रभाव कम करने के लिए ही शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है। 
 
8. कई मंदिरों में शिवलिंग के ऊपर कलश भी लगा होता है, जिससे लगातार 24 घंटे जल की बूंदें गिरती रहती हैं। इसलिए जल से ही उनका अभिषेक करने से उत्तम फल मिलता है।
 
9. जब बारिश नहीं होती है तो कई जगहों पर शिवलिंग को जल में डूबो दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसे करने से बारिश प्रारंभ हो जाती है।
 
10. शिव पुराण के अनुसार जल ही शिव है और शिव ही जल है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

भगवान विष्णु को क्‍यों प्रिय है मार्गशीर्ष का महीना? अमावस्‍या पर पितरों के लिए क्यों जलाते हैं दीपक?

सभी देखें

क्यों खास है मार्गशीर्ष अमावस्या? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानें धार्मिक महत्व

दिसंबर 2026 का पंचांग: ग्रहों के राशि-नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहार और 12 राशियों का भविष्यफल

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

क्यों रखा जाता है प्रदोष व्रत? क्यों खास है यह व्रत? कैसे करें भगवान शिव की पूजा?

Weekly Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर का साप्ताहिक राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें अपना भविष्यफल

अगला लेख