Daily Horoscope
✕

Sharavan Maas 2021 : श्रावण मास में कब-कब आएंगे सोमवार, जानिए यहां

Updated: शनिवार, 24 जुलाई 2021 (11:17 IST)
श्रावण शब्द श्रवण से बना है जिसका अर्थ है सुनना। अर्थात सुनकर धर्म को समझना। इस माह में सत्संग का महत्व है। इस माह में पतझड़ से मुरझाई हुई प्रकृति पुनर्जन्म लेती है। श्रावण माह में सिर्फ सावन सोमवार ही नहीं संपूर्ण माह ही व्रत रखना जाता है। जिस तरह गुड फ्राइडे के पहले ईसाइयों में 40 दिन के उपवास चलते हैं और जिस तरह इस्लाम में रमजान माह में रोजे (उपवास) रखे जाते हैं उसी तरह हिन्दू धर्म में श्रावण मास को पवित्र और व्रत रखने वाला माह माना गया है।

पूरे श्रावण माह में निराहारी या फलाहारी रहने की हिदायत दी गई है। इस माह में शास्त्र अनुसार ही व्रतों का पालन करना चाहिए। मन से या मनमानों व्रतों से दूर रहना चाहिए। संपूर्ण माह नहीं रख सकते हैं तो सोमवार सहित कुछ खास दिनों व्रत का पालन अवश्य करें।
 
उत्तर भारतीयों के लिए सावन सोमवार के दिन :
1. रविवार, 25 जुलाई 2021 श्रावण मास का पहला दिन
2. सोमवार, 26 जुलाई 2021 पहला श्रावण सोमवार
3. सोमवार, 02 अगस्त 2021 दूसरा श्रावण सोमवार
4. सोमवार, 09 अगस्त 2021 तीसरा श्रावण सोमवार
5. सोमवार, 16 अगस्त 2021 चौथा श्रावण सोमवार
6. रविवार, 22 अगस्त 2021 श्रावण मास का अंतिम दिन
पश्‍चिम और दक्षिण भारत में श्रावण माह :
वहां 9 अगस्त 2021 से श्रावण मास प्रारंभ होगा और 7 सितंबर 2021 को श्रावण मास का अंतिम दिन होगा। 9 अगस्त, 19 अगस्त, 23 अगस्त, 30 अगस्त और 6 सितंबर को श्रावण के सोमवार रहेंगे।

ALSO READ: श्रावण मास में क्यों होती है श्रीकृष्ण की भी पूजा, जानिए 4 रोचक बातें
 

Show comments

सभी देखें

21 November Birthday: आपको 21 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 21 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

सभी देखें

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

अगला लेख